मनिका के आंटीखेता में 2 एकड़ भूमि पर बनेगा खेल मैदान
कौशल किशोर पांडेय/मनिका
लातेहार : मनिका प्रखंड के बड़काडीह पंचायत के आंटीखेता गांव में मनरेगा योजना से 2.7 एकड़ भूमि पर खेल मैदान का उद्घाटन बीडीओ बीरेंद्र किंडो और मुखिया धनलाल उरांव ने फीता काटकर शिलान्यास किया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मौके पर बीडीओ ने कहा कि खेल मैदान बनने से यहां के युवाओं को बेहतर मैदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे फुटबॉल के खेल में काफी दिलचस्पी लेते हैं। अब बच्चे इस मैदान पर फुटबॉल समेत अन्य प्रकार के खेलों का अभ्यास करेंगे। मैदान के शिलान्यास होने पर यहां के युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
मौके पर उप मुखिया सत्यदेव सिंह, मनलाल उरांव, मोहन ठाकुर, उस्मान अंसारी, सुल्तान अंसारी, बिनोद लोहरा, महेश्वर उरांव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।