Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया गया शेखर बोस का जन्मदिन

लातेहार : लातेहार जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में शेखर बोस का जन्मदिन झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय जिला खेल स्टेडियम के नजदीक स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर और लातेहार वॉलीबॉल टीम के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी लातेहार संजीत कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और बॉल को सर्विस मार कर किया।

इस अवसर पर लातेहार जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष रंजीत पांडेय, सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, एथलेटिक्स आवासीय प्रशिक्षण केंद्र लातेहार के प्रशिक्षक योगेश यादव, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर तुलेश्वर मंडल, कमलेश उरांव, रौशन गुप्ता, आशीष कुमार, शुभम कुमार साव, शोभनाथ उरांव समेत डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर के बालक बालिका खिलाड़ी उपस्थित थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रदर्शनी मैच के बाद खिलाड़ियों के साथ केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी शेखर बोस का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पांच प्रकार के केक वॉलीबॉल खेल मैदान में वितरित किये गये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि शेखर बोस झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार, उड़ीसा और बंगाल के साथ अन्य राज्यों में भी गुरु के रूप में पूजे जाते हैं। यह झारखंड का सौभाग्य है कि शेखर बोस जैसे वॉलीबॉल के महान हस्ती इतनी सरलता से खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है। प्रदर्शनी मैच में लातेहार वॉलीबॉल टीम ने डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 3-2 से पराजित किया।

Latehar Latest News Today