Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: एक साथ देखिये बालूमाथ की चार खबरें

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार: बालूमाथ राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट के लिए 55 छात्रों का चयन

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट चयन के लिए दौड़ एवं शारीरिक परीक्षा का आयोजीत की गयी। जिसमें करीब 300 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह चयन प्रक्रिया कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी वसी ईमाम की देखरेख में हुई। इस परीक्षा के दौरान भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को 800 मीटर की दौड़, विम, पुष्प डिप्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप आदि शारीरिक परीक्षाएं ली गयीं। इसके बाद 55 छात्रों का एनसीसी कैडेट के लिए चयन किया गया।

वही मौके पर एनसीसी पदाधिकारी वसी ईमाम ने नव चयनित छात्र छात्राओं को एनसीसी के नियमों और उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान मौजूद कॉलेज की प्राचार्य रूबी बानो ने छात्र-छात्राओं से अनुशासित रहने देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने की सलाह दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के सीनियर एनसीसी कैडेट राहुल कुमार, पूर्व सीनियर कैडेट पिंटू कुमार, अमन कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, राज किशोर पासवान, अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, कृष्णा कुमार समेत कई मौजूद रहे।

कस्तूरबा विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 367 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच

लातेहार : बालूमाथ प्रखण्ड क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर सुरेन्द्र द्वारा 322 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही उन्हें दवा भी उपलब्ध कराया
गया।

इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं को मलेरिया, हीमोग्लोबिन, टीबी संबंधित स्वास्थ्य की जांच की गयी। इस संदर्भ में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि छात्राओं के स्वास्थ्य जांच शिविर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगायी गयी थी। जिसमे मलेरिया के 45 छात्रों के टेस्ट किये गये। जबकि 322 छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गयी। टीबी की जांच में सभी छात्राएं निगेटिव पायी गयीं।

इस शिविर में डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार, एमपीडब्ल्यू मोहम्मद गुलाम कुरैशी, राजू कुमार, एसटीएस संजीव कुमार, एलटी संदीप कुमार, अशोक कुमार, एमपीडब्ल्यू रमेश पांडेय, रीना कुमारी, विजेता कुजूर, बेलटीना कुजूर, रीता कुमारी, स्नेह लता कुमारी, रजंती कुमारी, रंजीत कुमार सहित कई स्वास्थ्य उपस्थित रहे।

बालूमाथ प्रखंड राजद कमेटी की घोषणा, प्रीतलाल यादव फिर बने अध्यक्ष

लातेहार : राष्टीय जनता दल के लातेहार जिला अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने प्रखंड राजद कमेटी की घोषणा कर दी है। जिसके तहत बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, उपाध्यक्ष हरिहर यादव, चंद्र मोहन यादव, दशरथ यादव, महासचिव मनान कुरैशी, उमेश यादव, सचिव जसीम, अजय गुप्ता, अजमल हुसैन, जगदेव उराँव, ब्रज पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेश रजक, कार्यकारणी में निर्मल गंझू, पंकज सिन्हा, राजकुमार यादव, रामेश्वर यादव, विनोद राम, मोहम्मद जहुर, आशीष यादव, कांति उराँव, पूनम देवी, जगत यादव, मो मुजाहिद, मुनेश्वर यादव, विजय यादव, रजनी देवी, मनोज यादव, निरंजन यादव, अशोक भुइयाँ, दीपक यादव, जमशेद खान, रेणु देवी, संजय यादव, मोहम्मद मिमशाद, सतेंद्र यादव, जुबैर कुरैशी, संगीता देवी, मजदूर प्रकोष्ठ से सरयू यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अलताब अंसारी, दलित प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल राम, आदिवासी प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र उराँव, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, महिला मोर्चा शोभा देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जुबैर आलम, ओबीसी प्रकोष्ठ से राजकुमार यादव बनाये गये हैं।

लातेहार जिला राजद अध्यक्ष ने सभी नव चयनित अध्यक्ष और पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और राजद के निति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

छत से गिरकर 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के ईटके ग्राम अंतर्गत जबरा टोला में छत से गिरकर एक 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बच्चे की पहचान जबरा टोला निवासी महेश उरांव के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने घायल आयुष कुमार की स्थिति गंभीर और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल आयुष कुमार अपने घर की छत पर खेल रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके चहरे और सिर पर गंभीर चोटें आयीं हैं।

Latehar Balumath News Today