Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पुलिस ने 10 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को रौंदा

पलामू : पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस ने नौडीहा बाजार और मनातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर 10 एकड़ में लगी पोस्ता और अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है।

छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के गोरहो गांव में शनिवार को पुलिस ने दो एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। गुप्त सूचना मिलने पर पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी संजीव रंजन, इंस्पेक्टर बीर सिंह मुंडा ने यह अभियान चलाया। पुलिस किसानों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को ऐसी फसलों की खेती न करने की हिदायत दी। साथ ही लोगों को एनडीपीएस एक्ट, नशीले पदार्थों और इसके दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया है।

इसी क्रम में जिले के मनातू थाना क्षेत्र के नागद गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के क्रम में मिटार पिकेट के सअनि योगेश चंद्र बोपाई और मनातू थाना के सअनि सुरेंद्र उरांव और सशस्त्र बलों ने लगभग 08 एकड़ में पोस्ते की खेती कर दिया।

Palamu Latest News Today