लातेहार: बालूमाथ में अवैध कोयला तस्करी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महा कटीरा गांव में छापामारी कर अवैध कोयला तस्करी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है। छापामारी बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय चौधरी के नेतृत्व में की गयी।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि इस छापामारी में महाकतीरा गांव निवासी नागेश्वर महतो के पुत्र कामेश्वर महतो की गिरफ्तारी की गयी है। जिसके विरूद्ध 20 मई 2022 को बालूमाथ थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 379 414 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत बालूमाथ थाना में कांड संख्या 104 /2022 दर्ज की गयी थी। छापामारी अभियान के दौरान थाना कई सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।