Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर में महिलाओं के लिए शुरू हुई पिंक सिटी बस, जानिये रूट और किराया

पलामू : मेदिनीनगर में महिलाओं को सुरक्षित यात्रा कराने की दृष्टिकोण से मेदिनीनगर नगर निगम की तरफ से पिंक सिटी बस सेवा शुरू की गयी है। नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने मंगलवार नारियल फोड़कर चार पिंक सिटी बस की सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उप महापौर मंगल सिंह, सभी पार्षद, नगर आयुक्त रवि आनंद और सहायक नगर आयुक्त परितोष कुमार भी उपस्थित थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दूरी के हिसाब से भाड़ा निर्धारित

महापौर ने कहा कि पिंक सिटी बस मेरा एक सपना था। उनका यह सपना आज पूरा हुआ है। एक मई से इसका परिचालक पूरे निगम क्षेत्र में शुरू हो जाएगा। महापौर ने बताया निगम ने 10 से 20 रुपये तक दूरी के हिसाब से भाड़ा निर्धारित किया है जबकि रांची में 10 से 25 रुपये तक का किराया लिया जाता है। मात्र 5 रुपये निगम क्षेत्र में कहीं भी आने जाने हेतु किराया लगेगा। इस कार्य के लिए संवेदक भी बधाई के पात्र हैं। महापौर ने कहा कि अगर संवेदक को नुकसान होगा तो वे स्वयं अपने निजी खर्च से हर माह उसकी भरपाई करेंगी। महापौर ने कहा कि प्रतिदिन शहर एवं गांव से पढ़ाई या नौकरी हेतु आने वाली महिलाओं का 500 से 1000 रुपये भी बचा तो वे स्कूल के फीस या घर के दूसरे कार्यों में उनके काम आ सकता है।

इस रूट में चलेंगी पिंक सिटी बस

महापौर ने बताया कि इस बस में दो महिला कंडक्टर, एक पुरुष ड्राइवर और एक पुरुष खलासी रहेगा। चारों बस में जीपीएस लगे हुए हैं। मोबाइल से बस को ट्रैकिंग की जा सकेगी। सभी बसों में मोबाइल चार्जर की भी सुविधा दी गई है। महापौर ने कहा कि बस शाहपुर विमेंस कॉलेज होते जीएलए कॉलेज, जनता शिवरात्रि कॉलेज तक जाकर फिर शाहपुर लौटेगी। दूसरी बस मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर जीएलए कॉलेज, विमेंस कॉलेज और डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से वापस लौटेगी। तीसरी बस रांची रोड चियाकी से शुरू होकर विमेंस कॉलेज, जीएलए कॉलेज और डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से वापस लौटेगी। चौथी बस सिगरा, बैरिया, जीएलए कॉलेज, विमेंस कॉलेज और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक होते हुए बैरिया फ्लाईओवर से सिगरा जायेगी।