Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

पलामू : विजय जुलूस के दौरान हिंसा व मारपीट, चार पहिया वाहन में लगा दी आग

चैनपुर पलामू / हिंसा: पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया कला गांव में बुधवार की रात जमकर बवाल हुआ। विजय जुलूस के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए। इसमें एक चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। जमकर ईंट पत्थर चले। फायरिंग की गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालात को संभालने के लिए अधिकारी गांव में ही कैंप कर रहे हैं। गांव और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात किया गया है।

दरअसल कोसियारा पंचायत से गुंजा देवी मुखिया के पद पर निर्वाचित हुईं। ।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रात में ही विजय जुलूस निकाला गया था।मुखिया गुंजा सिंह के पति मंटू सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक विजय जुलूस में शामिल हुए थे। विजय जुलूस जब बोकेया कला गांव के पास पहुंचा, तब गुंजा सिंह के प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी ब्रह्मदेव चौधरी घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोग ब्रह्मदेव चौधरी के घर में घुस गए। उनके साथ मारपीट करने लगे।

पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ब्रह्मदेव चौधरी द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। बोकेया के ग्रामीणों के एकत्र होते दोनों गुटों में विवाद हो गया। थोड़ी देर में विवाद में हिंसक शुरू अख्तियार कर लिया। दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जुलूस में शामिल एक वाहन में आग लगा दिया।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बोकेया के लोगों को भारी पड़ता देख जुलूस में शामिल लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर SDPO सुरजीत कुमार और चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। फिलहाल सभी अधिकारी कैंप कर रहे हैं। पुलिस । घटना की जांच कर रही है।

advt

चैनपुर पलामू हिंसा