पलामू : दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 की मौत, 1 घायल
पप्पू कुमार/मेदिनीनगर
पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के ओढ़नार पंचायत के बरवाडीह मोड़ पर शुक्रवार को लगभग बजे एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमे दो की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज़ के दौरान उनकी भी मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार मृतकों में गढ़वा के छपरदगा निवासी सुरेश चौधरी (55 वर्ष) और गढ़वा जिले के ही कितासोकी निवासी नंदलाल भुइयां पिता बीरबल भुइयां, उम्र 25 वर्षीय शामिल हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
कैसे हुई बाइकों की सीधी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार नन्दलाल भुइयां अपनी नानी फुलपातो देवी को बाइक से लेकर ओढनार अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। जबकि सुरेश चौधरी गढ़वा जाने के लिए बरवाडीह मोड़ होकर बाइक से निकल रहा था। इसी क्रम में दोनों बाइकों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहाँ सुरेश चौधरी और नंदलाल भुइयां को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि इलाज़ के दौरान बुजुर्ग महिला फुलपातो देवी की भी मौत हो गई ।
इसे भी पढ़ें :- पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी के छापे, अब तक करोड़ों रुपये बरामद
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। तबसे उनका रो रोकर बुरा हाल है।
पलामू बाइकों सीधी टक्कर