मुखिया प्रत्याशी ने अपने पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर चलाया जनसंपर्क अभियान
पप्पू कुमार / मेदिनीनगर
मेदिनीनगर: चैनपुर झरिवा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी जामवंती देवी और उनके ससुर पूर्व मुखिया विश्व्नाथ राम ने अपने पंचायत क्षेत्र में लोगो के घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भोट देकर जिताने की अपील की और जनता की समस्या को सुना।
मौके पर उपस्थित जामवंती देवी ने कहा कि वे समाज सेवा करने के लिए ही मुखिया पद पर खड़े हैं।पंचायत के लोगो की समस्या का समाधान करना ही उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव जीतकर वे अपने पंचायत क्षेत्र में पानी, बिजली,सड़क,नाली,विधवा पेंशन,बृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,राशन कार्ड,स्वास्थ बीमा कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य सुबिधाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व जब उनके ससुर विश्व्नाथ राम मुखिया के पद पर पदस्थापित थे तो अपने पंचायत क्षेत्र में बहुत सारे काम को करवा कर लोगो के समस्या का समाधान किया है।
मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया विश्व्नाथ राम ने ग्रामीणों से मिलकर कहा कि इस बार हमारी पुत्र वधू जामवंती देवी मुखिया के चुनाव लड रही है। लोग इसे अपना आशीर्वाद और साथ देकर चुनाव में उत्तीर्ण करें। और इस बार पंचायत क्षेत्र में काम करने का अवसर दें।
पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें