Breaking :
||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत
Thursday, March 28, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला, सनसनी

पलामू : बुधवार को जिले के सतबरवा थाना पुलिस ने पहाड़ पर स्थित करम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया है। बच्ची का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।

युवती की पहचान सुगनी कुमारी उर्फ ननकी (13) के रूप में हुई है। वह प्रखंड क्षेत्र के रबदा गांव के झरिवा टोला की रहने वाली बताई जा रही है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि पेड़ पर झुलते हुए अवस्था में बच्ची का शव बरामद किया गया है।

एएसआई कौशल किशोर दुबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की का शव घर के पश्चिम दिशा में स्थित एक पहाड़ पर करम के पेड़ से रस्सी से लटका मिला।

पुलिस शव को एमएमसीएच मेदिनीनगर से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जाता है कि घटना के वक्त सुगन के साथ एक बहन घर पर थी। इसी दौरान मृतका घर से कुछ कहते हुए बाहर चली गई थी। मां मजदूरी के सिलसिले में सतबरवा गई थी। वही पिता अशोक सिंह तथा भाई काम की तलाश में मेदिनीनगर गए हुए थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हाल है।

वही सोमवार को सतबरवा ब्लॉक मैं कार्यरत अनुसेवक साहेब परहिया और बुधवार को पहाड़ पर पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर झूलते अवस्था में बच्ची का शव पाए जाने के बाद लोग सकते में है।