Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

पलामू पुलिस ने JJMP के टॉप कमांडर को बिहार के औरंगाबाद से किया गिरफ्तार

JJMP palamu news

पलामू : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के टॉप कमांडर इंदल पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। इंदल पासवान पर झारखंड, बिहार और यूपी के कई इलाकों में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। झारखंड और बिहार पुलिस इंदल पासवान की काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी उग्रवादी इंदल पासवान बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। जिसके बाद पलामू की हुसैनाबाद पुलिस और बिहार के टंडवा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से मुंगिया के इलाके में छापेमारी की। इस छापेमारी में इंदल पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इंदल पासवान पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सुकनाडेरा का रहने वाला है।

इंदल पासवान कथित तौर पर झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाके में जेजेएमपी का संचालक था। अकेले हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गंभीर अपराध के मामले में इंदल पासवान के खिलाफ दर्जन भर प्राथमिकी दर्ज हैं। जबकि इंदल के खिलाफ बिहार के टंडवा नबीनगर अंबा समेत कई इलाकों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इंदल पासवान पलामू के हुसैनाबाद इलाके में रंगदारी वसूल करता था। इसी गिरोह के एक सदस्य ने एक बार बिहार के अंबा और नबीनगर के बीच रंगदारी के लिए स्कूल बस में आग लगा दी थी। इस घटना ने झारखंड और बिहार दोनों राज्यों में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

JJMP palamu news


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *