Breaking :
||लातेहार: मनिका में चार प्रवासी मजदूरों के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख||लातेहार-चतरा अंतरजिला चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की आशंका||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
Friday, March 29, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा के धावाडीह में मां दुर्गा मंदिर स्थापना दिवस पर शानदार दुगोला कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक हुए शामिल

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : बुधवार की रात सतबरवा प्रखंड के धावाडीह में दुर्गा मंदिर कमिटी द्वारा मंदिर स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर शानदार दुगोला प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह (बिट्टू सिंह) शामिल हुए।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दुगोला मुकाबला व्यास गुड्डू हलचल और व्यास रामाशंकर सिंह के बीच हुआ। कलाकारों ने श्रोताओं का एक से एक गीत गाकर रात भर भरपूर मनोरंजन किया। इससे पहले मंगलवार को मां दुर्गा का विशेष पूजन, अखंड कीर्तन तथा भंडारे का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि बिट्टू सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने दीप प्रज्वलन तथा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

पूर्व विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पांकी विधान सभा में पिछले चार वर्षों से विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। हमारे कार्यकाल में विधान सभा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया का जाल बिछाने का काम किया गया। जबकि पिछले चार साल में एक भी पुल नहीं बन सका है। सभी विकास कार्य ठप पड़ गये हैं।आज गरीब जनता का कोई सुनने वाला नहीं है। वर्तमान विधायक में विकास करने का क्षमता नही है, साजिश करके समाज में लड़ाने का काम किया जा रहा है। 16 सौ लोगों का पेंशन कटवा दिया गया है।

मौके पर बीजेपी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, उमेश यादव, संजय यादव, नीरज पासवान, धीरेंद्र सिंह, रानी देवी, अनुज चंद्रवंशी, श्यामबिहारी साहू ,वकील सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।