Breaking :
||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

लातेहार में मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की युवतियों ने किया नारी शक्ति का प्रदर्शन, पहली बार रामनवमी शोभायात्रा में हुईं शामिल

लातेहार : जिला मुख्यालय पर पहली बार मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाओं व युवतियों ने रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा में शिरकत की। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलायें और युवतियां मां दुर्गा और अन्य शक्ति के प्रतीक देवियों के रूप में पहली बार रामनवमी की जुलूस में शामिल हुईं।

पारंपरिक हथियारों से लैस शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान हथियारों से लैस महिलायें भी राम की धुन पर झूमती नजर आयीं। जिला मुख्यालय में पहली बार 300 महिलाओं व युवतियों ने इस तरह से रामनवमी का जुलूस निकाला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर के थाना चौक से नारी शक्ति द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी और पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इस दौरान कई सामाजिक संस्थाओं ने नारी शक्ति के सम्मान में तरह-तरह के स्टॉल लगाये थे।

लातेहार विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति हमेशा से समाज की प्रेरणा रही है। नारी शक्ति द्वारा निकाला गया यह जुलूस बता रहा है कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग मंत्री गौरव कुमार, जिला मंत्री, संजय तिवारी, ज़िला उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका कंचन कुमारी, जिला सह संयोजक स्वाति कुमारी, नगर संयोजिका अंकिता विश्वकर्मा, सह संयोजिका सोनम कुमारी, ब्यूटी कुमारी, ज़िला बजरंग दल सह संजोयक अरुण साहू, नीतीश यादव, नगर संयोजक गौरव महलका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

लातेहार रामनवमी जुलूस