Thursday, April 10, 2025
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बाइक चोरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार, दो फरार

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना पुलिस ने बाइक चोरी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की एक बाइक भी बरामद की। अन्य दो चोर फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार आरोपियों में जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पवन कुमार सिंह और सुधीर कुमार सिंह चोर गिरोह के सदस्य हैं, जबकि पिपरा थाना क्षेत्र के नीतीश कुमार सिंह और बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के राजीव कुमार सिंह पर चोरी की बाइक खरीदने का आरोप है। हुसैनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया है।

थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि बाइक चोरी रोकने के लिए पुलिस ने गश्त और छापेमारी बढ़ा दी है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्तर पर छापेमारी चल रही है।