पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने विकास परामर्श यात्रा के तहत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के भगिया, मुरपा, मारंगलोइया, बसिया, गणेशपुर, सेरेगड़ा पंचायत में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर हयात की अध्यक्षता में विकास परामर्श यात्रा निकाली गयी। जिसमें झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता केएन त्रिपाठी मुख्य रूप से मौजूद थे।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस दौरान केएन त्रिपाठी ने कहा कि मुझे चतरा लोकसभा के लातेहार, पलामू और चतरा जिले में ऐसे स्थानों का दौरा करना है। जहां कोई विकास नहीं हुआ और यहां का अधिकार छीन लिया गया है। उन्हें हक दिलाना और सिंचाई के साथ-साथ कल-कारखाना लगाकर यहां के लोगों के लिए रोजगार पैदा करना मेरी प्राथमिकता होगी। अगर आप सब मुझे चतरा लोकसभा से मौका देंगे तो चतरा का इतिहास गवाही देगा।
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. वहां मौजूद आमिर हयात ने कहा कि बाहर से आए सांसद जीतने के बाद मुंह दिखाने तक नहीं आते। यहां तक कि कई लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाते। ऐसे निकम्मे सांसद को भगाया जायेगा और उनकी सारी राजनीति झारखंड से मिटा दी जायेगी और केएन त्रिपाठी जैसे कर्मठ, योग्य और कुशल नेता को पूरे चतरा लोकसभा से विजयी घोषित किया जायेगा। मुरपा पंचायत में मुरपा के लोगों द्वारा मुरपा को प्रखंड बनाने की मांग रखी गयी, जिसमें पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि अगर उन्हें चतरा लोकसभा में काम करने का मौका मिला, तो वे मुरपा को प्रखंड बनाने के लिए पूरी लड़ाई लड़ेंगे।
इस यात्रा में प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष मो अबरार, ऐजाज, प्रिंस, डॉ रोहन, गोविंद, सतीश यादव, मनोज पाठक, जयपाल उरांव, रामकुमार यादव आदि शामिल हुए।
Balumath Latehar Latest News