Breaking :
||लातेहार: मनिका में चार प्रवासी मजदूरों के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख||लातेहार-चतरा अंतरजिला चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की आशंका||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
Friday, March 29, 2024
गढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर दंपति की पिटाई, वार्ड सदस्य समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा : चपरी पंचायत के अधौरा नवही में दंपत्ति पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पीटा गया। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी पंचायत के अधौरा नवाही टोला के वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ उसी गांव के एक दंपति और दंपति को संरक्षण देने वाले रंजन उरांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया कि वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव हम दोनों पति-पत्नी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पिछले एक साल से प्रताड़ित कर रहा था।

अमरनाथ उरांव पिता स्वर्गीय परिखन उरांव, सुचिता देवी पति अमरनाथ उरांव, जितेंद्र उरांव पिता अमरनाथ उरांव, शोभी उरांव और उमेश उरांव दोनों पिता विट्ठल उरांव, फूल देवी पति शोभी उरांव, सोनवा देवी पति उमेश उरांव, पिंटू उरांव पिता नंदू उरांव, सुरेंद्र उरांव विश्वभर उरांव, मुनि उरांव पिता स्वर्गीय परीखान उरांव ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर भला-बुरा कहा। विरोध करने पर वे हमारे घर में घुस गए और हम दोनों पति-पत्नी को मारने की नीयत से लाठी-डंडों से गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया गया कि उक्त लोगों की बेरहमी से पिटाई के दौरान बचाने आई दो नाबालिग लड़कियों को भी पीटा गया। पीड़िता ने उक्त लोगों पर मारपीट के साथ सोने के जेवर छीनने का आरोप लगाया। गंभीर रूप से घायल दंपति का फिलहाल गढ़वा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरे दिन दंपत्ति के साथ मारपीट करने के बाद वार्ड सदस्य के परिवार के सदस्य रंजन कुमार, पिता रामजी उरांव निवासी अधौरा से भी मारपीट कर घायल दम्पति को सुरक्षा देने का आरोप लगाया। दोनों पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में न्याय की गुहार लगाई है। इस शिकायत के आधार पर भवनाथपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमरनाथ उरांव व उमेश उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।