मुख्यमंत्री ने 52043 किसानों के बीच 334.94 करोड़ बांटा केसीसी ऋण
लातेहार : जिला खेल स्टेडियम में आयोजित बिरसा किसान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों के बीच केसीसी का वितरण कर लाभान्वित किया। पलामू प्रमंडल के 52043 किसानों को केसीसी का लाभ दिया गया। इनके बीच 334.94 करोड़ केसीसी ऋण का वितरण किया गया।
इसमें पलामू जिले के 18,500 किसानों के बीच 100 करोड़ ऋण का वितरण किया गया। वहीं लातेहार जिले के 23,204 किसानों के बीच 150.12 करोड़ ऋण का वितरण किया गया। वहीं गढ़वा जिले के 10,339 किसानों के बीच 87.81 करोड़ केसीसी ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा के 10-10 किसानों को सांकेतिक रूप से केसीसी ऋण का वितरण किया।