Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पहुंचे केडू गांव, कहा- हेमंत सोरेन के कार्यकाल में आदिवासियों पर लगातार हो रहा अत्याचार

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव बुधवार को लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड के सुदूरवर्ती केडू गांव पहुंचे। जहां दो दिन पहले एक आदिवासी युवक को ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया था। प्रदेश प्रवक्ता के साथ मंडल अध्यक्ष मनीष जयसवाल, प्रदेश युवा मोर्चा आईटी संयोजक राहुल शाहदेव समेत कई नेता मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि हेरहंज पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रतुल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की तुष्टीकरण नीतियों का नतीजा है कि क्रूर और दुष्ट मानसिकता वाले लोगों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि महज मांस धोने की सजा को लेकर नासिर अंसारी और बाबर अंसारी ने न सिर्फ उस आदिवासी युवक की पिटायी की बल्कि उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।

प्रतुल ने कहा कि यह 21वीं सदी में कलंकित करने वाली घटना है। प्रतुल ने कहा कि इस घटना के 72 घंटे बाद भी सत्ताधारी गठबंधन का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक केडू गांव नहीं पहुंचा है।

प्रतुल ने कहा कि हर मुद्दे पर कूच करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुप हैं। प्रतुल ने सरकार से इस पूरे मामले को फास्ट्रैक कोर्ट के माध्यम से चलाने की मांग की।

मौके पर मंडल महामंत्री कन्हाई प्रसाद, श्यामलाल गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, राजेश प्रसाद, नीरज कुमार, अकलेश यादव, रोशन कुमार, बिहारी प्रसाद, शिवनाथ रजक, लालदेव गंझू, बिनोद सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today