Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: विधानसभा की सदाचार समिति के अध्यक्ष ने आला अधिकारियों से मांगी विभागीय कामकाज की रिपोर्ट

पलामू : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शुक्रवार को पलामू जिले का दौरा किया। समिति के अध्यक्ष व मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह की टीम ने स्थानीय सर्किट हाउस में उप विकास आयुक्त सहित जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अध्यक्ष ने सभी विभागों के तहत हो रहे कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष ने जिले के विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य, आपूर्ति, भवन, कल्याण, शिक्षा, शहरी एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, सहकारिता, कृषि, पशुपालन, उत्पाद, निबंधन, जिला योजना आदि विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों में अनुकंपा आधारित नियुक्तियों की लंबित मामलों की जानकारी ली और लंबित सभी मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उत्पाद विभाग से नकली शराब और शराब की एमआरपी से ज्यादा मूल्य लेने के मामले जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारी को मामले की जांच करने और नकली शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिये। पशुपालन पदाधिकारी से पशुओं में फैल रहे लंपी वायरस की मामलों की जानकारी ली।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी। जिस पर समाज कल्याण पदाधिकारी ने जिले में चल रहे आंगनबाड़ी और आंगनबाड़ी में रिक्त पदों की जानकारी दी। साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री लाडली योजना के अंतर्गत किये गये कार्यों की जानकारी दी।

इसी तरह सदाचार समिति के अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी ली। वहीं बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी विभागों के तहत हो रहे कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश सभी विभागों के पदाधिकारी को दिया।

Palamu Latest News Today