पलामू: अधिवक्ता की बेटी लापता, कॉलेज गयी थी पढ़ने, तीन दिन से नहीं मिला कोई सुराग
मेदिनीनगर : अधिवक्ता प्रभु कुमार शर्मा की पुत्री शालिनी कुमारी (20) तीन दिनों से लापता है। 27 जून को शालिनी सुबह 11 बजे अपने घर बाइपास रोड बारालोटा सुरभि नगर से योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय के लिए निकली थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। शालिनी बीए की छात्रा है।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
काफी खोजबीन के बाद भी शालिनी का कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में शालिनी की मां ज्योत्सना देवी ने शहर थाने में शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस प्रशासन से शालिनी को खोजने की गुहार लगायी है।
फोटो- प्रतीकात्मक