Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: तीन माह पूर्व हेरहंज स्थित ससुराल से लापता युवक सकुशल बरामद

लातेहार : तीन माह पूर्व हेरहंज थाना क्षेत्र के छाया गांव स्थित अपने ससुराल से लापता युवक को थाना प्रभारी नीतीश कुमार व एसआई कैलाश मंडल की पहल पर सकुशल बरामद कर उसके ससुराल वालों को सौंप दिया। युवक के मिलने पर ससुर कपिलदेव गंझू और सास सरहुली देवी ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मालूम हो कि सुलेंद्र गंझू पिता पुषन गंझू ग्राम डूडाहुतु थाना बरियातू निवासी हेरहंज थाना क्षेत्र के ग्राम छाया स्थित अपने ससुराल आया था। कपिलदेव गंझू अपने ससुर के जिसके बाद वह अपने ससुराल के किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे में आकर बिना किसी को बताए गांव के लोगों के साथ बाहर मजदूरी करने दूसरे प्रदेश चला गया। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो ससुराल वालों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच गांव के किसी अन्य व्यक्ति ने बताया कि गांव का दिनेश यादव 13 मजदूरों को काम के लिए कानपुर ले जा रहा था। इसके बाद ससुराल वालों ने बाहर गये सभी मजदूरों से संपर्क किया लेकिन किसी ने नहीं बताया कि वे उनके साथ है, जिससे ससुराल वाले डर गये। इसके बाद वे लोग आनन-फानन में हेरहंज थाना पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी।

इसके बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार व एसआई कैलाश मंडल ने जांच शुरू की। सीआईजी के प्रकाशन के बाद जांच के दौरान युवक की पहचान दिल्ली में हुई। पहचान के बाद दिल्ली पुलिस की मदद से हेरहंज थाना पुलिस ने युवक को बरामद कर उसके ससुराल वालों को सौंप दिया।

बरामद युवक सुलेंद्र गंझू ने थाने में बताया कि हम 13 लोगों के साथ अपने ससुराल से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे, तभी टोरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के बाद मुझे लघुशंका लगी। इसी बीच मैंने अपना बैग अपने दोस्तों को सौंप दिया और बाथरूम चले गये। बाथरूम से निकलने के बाद हम गलती से किसी दूसरी बोगी में चले गये। इसके बाद से हम अपने साथी से नहीं मिल सके। किसी तरह हम दिल्ली पहुंचे। हमने वहां काम करते हुए लगभग तीन महीने बिताये। मुझे नहीं पता था कि हम कहां आये हैं क्योंकि मैं अनपढ़ हूं। बाद में पुलिस की मदद से मैं अपने परिवार से मिल सका।

Herhanj Latehar Latest News