Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: वैष्णव दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कल दोपहर 12 बजे से होगा विशाल भंडारे का आयोजन, विधायक ने लिया जायजा

लातेहार : शहर के प्रतिष्ठित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के 31वें वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय विधायक सह श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

सबसे पहले उन्होंने मंदिर परिसर में देवी मां के सामने शीश झुकाया और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की दूसरी मंजिल पर 22 फरवरी को होने वाले भंडारे के लिए किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया और इस पर संतोष व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि समिति आयोजन को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर पूरे जिले का प्रतिष्ठित मंदिर है। यहां दूर-दराज के इलाकों से लोग आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि भंडारा का उद्घाटन 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे किया जायेगा। सचिव आशीष टैगोर एवं सह सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की रात धनबाद के सरोज कुमार लाखा द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा। मौके पर समिति ने विधायक श्री राम को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सचिव आशीष टैगोर, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, सुदामा प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार, विजय प्रसाद गुप्ता, अशोक दास, अंकित पांडे, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, प्रदीप प्रसाद, दीपक विश्वकर्मा एवं आकाश जयसवाल आदि उपस्थित थे।

31वें वार्षिक महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का वाचन किया गया। पुजारी त्रिभुवन पांडे और रामानुज उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में पंकज कुमार गुप्ता एवं संतोष कुमार पिंटू सपत्नीक उपस्थित थे। 22 फरवरी को सुबह 9 बजे पूर्णाहुति एवं हवन किया जायेगा। इसके बाद नौ कन्याओं का पूजन किया जायेगा। दोपहर 12 बजे कन्या पूजन के बाद भंडारा शुरू किया जायेगा।

Latehar Vaishnav Durga Mandir