Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
देश-विदेशमनोरंजन

भोजपुरी के मशहूर सिंगर-एक्टर कल्लू का नया गाना ‘जीजा तोहर बल्ले बल्ले’ ने मचाया धमाल

मुंबई : लोकगीतों के बिना बिहार-यूपी की होली अधूरी है। फाल्गुन मास है और होली के गीत न निकलें, ऐसा कैसे हो सकता है। आज भी भोजपुरी के मशहूर सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जीजा तोहार बल्ले बल्ले’ रिलीज हुआ और देखते ही देखते वायरल हो गया। कल्लू का गाना ‘जीजा तोहार बल्ले-बल्ले’ एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। जीजा-साली की ठिठोली पर बेस्ड यह गाना हर किसी के पैर थिरकने पर मजबूर कर देने वाला है।

होली के इस दमदार गाने में जोया खान संग अरविंद अकेला कल्लू की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दोनों के ठुमके धमाकेदार हैं। इस गाने को कल्लू ने भोजपुरी की सबसे मशहूर आवाज शिल्पी राज के साथ रिकॉर्ड किया है। लोग इस गाने को जमकर शेयर कर रहे हैं।

गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि गाना मजेदार है और यह सबकी पसंद बनेगा। मुझे अपने काम और अपने दर्शकों पर भरोसा है। उनके लिए होली गीतों की श्रंखला में यह एक और दमदार गीत है। आप इसे देखें और आनंद लें। साथ ही भर- भर कर रील्स बनायें। यह आपका ही गाना है। अभी और गाने आने वाले हैं, लेकिन ये अब तक का सबसे अलग और नया गाना है। तो देर किस बात की, हो जाइये तैयार इस गाने के साथ होली के रंगों में डूबने के लिए।

भोजपुरी सिंगर एक्टर कल्लू