लातेहार: बोलेरो व बाइक की टक्कर में आरके प्लस टू हाई स्कूल के दो छात्र घायल
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के जालिम-गोवा मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें दो छात्र घायल हो गए। घायलों में आरके प्लस टू हाई स्कूल के छात्र सुभाष कुमार राम और विक्रम सिंह शामिल हैं।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टर अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
घायल सुभाष कुमार ने बताया कि स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों बाइक से अपने घर होसिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी। जांच के बाद दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया गया।