लातेहार: मनिका में दो बाइकों की टक्कर में दो घायल, एक रेफर
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरहंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को संगरवा मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरामन यादव अपने घर संगड़वा से मनिका जा रहे थे जबकि सुरेंद्र कुमार सिंह अपने घर से मनिका आ रहे थे। इसी क्रम में संगरवा मोड़ के पास सुरेंद्र कुमार के बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और हीरामन यादव की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। जिसमें हीरामन यादव के दाहिने हाथ और दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। इस हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र कुमार को भी मामूली चोटें आई हैं।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें