Thursday, April 17, 2025
बरवाडीहलातेहार

बरवाडीह में रेड रोज होम एप्लायंसेज का व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष ने किया उदघाटन

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बैंक रोड में सोमवार को रेड रोज होम अप्लायंस की शुरुआत की गई जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड के व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह और संचालक फिरोज खां की माँ के द्वारा सयुक्त रूप से फ़ीता काट कर किया गया।

उद्घाटन समारोह के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में होम अप्लायंस की बेहतर प्रतिष्ठान के रूप में रेड रोज साबित होगा। जहां एक छत के नीचे सभी तरह के जरूरत के सामान उपलब्ध कराए गए हैं, जो अपने आप में हमारे प्रखंड के लिए एक बेहतर शुरुआत है।

वही संचालक फिरोज खान ने बताया कि हमारे प्रखंड मुख्यालय के बाजार को लंबे समय से ऐसे प्रतिष्ठान की आवश्यकता थी। इसे देखते हुए एक शुरुआत की गई है और आने वाले समय में इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर व्यावसायिक संघ के उपाध्यक्ष गुलाम असगर, सुरेंद्र कुमार डब्लू, विवेक कुमार सिंह, रिंकू खान, दीपक राज, राजन अंसारी, शकील अंसारी, शुभम दुबे, मनीष सोनी, राज सिंह समेत काफी सख्या में स्थानीय व्यवसायी और लोग मौजूद थे।