Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: जिलंगा में एक साथ उठी दो चचेरे भाइयों की अर्थी, माहौल हुआ ग़मगीन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड के जिलंगा ग्राम में एक साथ दो चचेरे भाइयों की अर्थी उठी। दोनों भाइयों की मौत रविवार को हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित पातम-डाटम जलप्रपात में डूबने से हो गयी थी। दोनों चचेरे भाइयों में एक सुरेश महतो का पुत्र अभय कुमार है, जबकि दूसरा चरकू महतो का पुत्र राम प्रकाश कुमार है।

दोनों चचेरे भाइयों का शव सोमवार की शाम काफी मशक्कत के बाद जलप्रपात से 24 घंटे बीत जाने के बाद निकाला गया था। जिसका पोस्टमार्टम सोमवार की देर रात लातेहार सदर अस्पताल किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दोनों छात्र बालूमाथ में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। एक छात्र नौवीं कक्षा में था। जबकि दूसरा दसवीं कक्षा का छात्र था। मृतक अभय कुमार के पिता सुरेश महतो आंध्र प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं।जबकि रामप्रकाश के पिता चरकु महतो खेती बारी का काम कर अपने बच्चों का लालन-पालन करते हैं।

इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल देखा जा रहा है। दोनों किशोर के शव पहुंचते ही घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और शोक संवेदना प्रकट किया। वहीं इस घटना के बाद बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा मृतक के घर पहुंचे और इस दुख की घड़ी में ढाढस बढ़ाते हुए संयम से काम लेने का आग्रह किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

दोनों किशोर के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोनों छात्र काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के थे। इनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।