Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
लातेहार

श्री दुर्गा सप्तशती के श्लोक और रामायण के पाठ से कढ़िमा गांव का माहौल हुआ भक्तिमय

अमित कुमार/लातेहार

दो अक्तूबर को निकाली जाएगी भव्य कलशयात्रा

लातेहार : सदर प्रखण्ड के कढ़िमा गांव में चहुंओर दुर्गापूजा की धूम है। हर ओर गूंजते श्रीरामचरितमानस की चौपाईयों एवं श्रीदुर्गासप्तशती के श्लोकों से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। कढ़िमा गांव स्थित दुर्गाबाड़ी में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण जोर-शोर से किया जा रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दुर्गापूजा के अवसर पर कढ़िमा गांव में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ कराया जा रहा है। यहां समस्त पूजन कार्य रामवृक्ष महाराज (विहिप) के सान्निध्य में सम्पन्न कराया जा रहा है। इसमें करीब 41 पाठव्रती युवतियां भाग ले रही हैं।

वहीं स्थानीय देवी मण्डप में महंत परमानन्द वैद्य के सान्निध्य में बतौर मुख्य यजमान भुनेश्वर यादव सपत्निक श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करने में तन-मन-धन से जुटे हैं। लाउडस्पीकर से दिनभर गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इसकी जानकारी देते हुए सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति कढ़िमा के सचिव रंजन यादव ने बताया कि दो अक्तूबर (सप्तमी) को दुर्गाबाड़ी से भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। यह कलशयात्रा औरंगा नदी (रजदहवा पुल के पास) तक जाएगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र नदी का जल भरा जाएगा। इसके बाद मेन रोड होते हुए कलशयात्रा वापस दुर्गाबाड़ी पहुंचेगी। जहां कलशों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजनोपरांत प्रतिष्ठापित किया जाएगा।

रंजन ने बताया कि दुर्गापूजा कार्यक्रम एवं कलशयात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष छोटन यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालु सक्रियता से जुटे हैं।