सांप्रदायिक हिंसा के शिकार अमान के परिजनों को प्रशासन ने दी चार लाख की मुआवजा राशि
लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर बुधवार की दोपहर बाद अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, बीडीओ सह सीओ विजय कुमार सदल बल चंदवा प्रखंड के बोदा गांव पहुंचे। जहां साम्प्रदायिक हिंसा के शिकार मृतक अमान अंसारी (पिता सलमान अंसारी) के परिजनों से मुलाक़ात की व मौके पर उन्हें 4 लाख का चेक सौंपा। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
इसे भी पढ़ें :- लातेहार: महिला ने युवक पर लगाया बलात्कार करने की कोशिश का आरोप
बता दें कि रामनवमी के दौरान लोहरदगा जिले के हिरही गांव में एक जुलूस में पथराव के बाद हुई हिंसा में अमन अंसारी की मौत हो गई थी। इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी पैनी नजर थी। बुधवार को अधिकारियों हिंसा के शिकार अमान अंसारी के परिजनों को मुआवजा के तौर पर चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
इसे भी पढ़ें :- लातेहार: धारदार हथियार से मारपीट करने के आरोप में 4 पर प्राथमिकी दर्ज
मालूम हो कि मृतक के चार लड़की व एक लड़का है। मृतक आइसक्रीम बेचकर जीविकोपार्जन करता था। मौके पर ग्रामीण भी मौजूद थे।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें