Breaking :
||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Thursday, April 25, 2024
महुआडांड़लातेहार

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, तीन अन्य की तलाश

लातेहार : पुलिस ने जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सतीश बरवा और अस्मित बरवा शामिल हैं। दोनों महुआडांड़ के रहने वाले हैं। जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि महिला ने जांच के दौरान दो लोगों की पहचान कर उनके नाम बताए थे। जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य के बारे में भी जानकारी दी गई है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।