Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

लातेहार: अवैध संबंध के आरोप में युवक की हत्या में शामिल छह और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

latehar balumath update

भरी पंचायत में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर युवक की कर दी गयी थी हत्या

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के हेसातु गांव में अवैध संबंध के आरोप में युवक दिनेश सिंह उर्फ़ दीनू की हत्या में शामिल फरार छह और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस तरह इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में संतोष सिंह पिता स्व मिठु सिंह, रामप्रीत सिंह पिता करम सिंह, लालकेश्वर
सिंह पिता झगडु सिंह, रामदास सिंह पिता स्व नन्कु सिंह, बिहारी सिंह पिता स्व गोला सिंह उर्फ भोला सिह व रामनाथ सिंह पिता गुजर सिंह (सभी हेसातु ग्राम निवासी) शामिल है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि हेरहंज थाना क्षेत्र के ग्राम खपिया निवासी दिनेश सिंह उर्फ दिनु सिंह पिता रामवृत सिंह को अवैध संबंध के आरोप में ग्राम हेसातु उनके ससुराल में बेरहमी से पिटाई की गयी थी। जिससे दिनेश सिंह की मौत हो गयी थी।

घटना के बाद मृतक की पत्नी सुरजमनी देवी के द्वारा अपने पति की हत्या के आरोप में एक लिखित आवेदन दिया था। जिसके आधार पर हेरहंज थाना में हत्याकांड में शामिल दस आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 08/2022, दिनांक 11/02/2020, धारा 302/323/324/325/34 भादवि के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया पति सोहराय सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने फरार छह आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: अवैध संबंध के शक में पंचायत का तालिबानी फरमान, ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या

उन्होंने बताया कि अब इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन हत्याकांड की जांच जारी है।

छापामारी दल
एसडीपीओ अजीत कुमार, इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार, पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि बिन्देश्वर महतो, पुअनि कैलाश कुमार मंडल व हेरहंज थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: पंचायत में तालिबानी फरमान जारी करने वाले ग्रामीण युवक हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुखिया पति समेत चार गिरफ्तार

latehar balumath update


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *