Tuesday, January 14, 2025
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका : टांगी से मार कर हुई थी हत्या, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

मनिका : पुलिस ने थाना क्षेत्र के मतनाग गांव अमरेश यादव की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस हत्या में शामिल गांव के ही सतन यादव व मुनिराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :- झारखण्ड : 921 पदों पर बहाली के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए कब शुरू होगा आवेदन

थाना प्रभारी ने बताया कि अमरेश यादव का सतन यादव और मुनीराम से भूमि विवाद था। उन्होंने बताया कि सतन यादव, उसका बेटा, उसकी पत्नी और मुनीराम और उसकी पत्नी अमरेश यादव को गोहाल ले गए थे। वहीँ पर उन लोगों ने मिल कर अमरेश यादव को टांगी से मार डाला था। हत्या के बाद अमरेश यादव का शव पहले अपने खलिहान में रख कर छुपाया गया । इसके बाद करीब रात दो बजे आरोपियों ने पुआल से शव निकालकर गांव से दूर एक कुएं में डाल दिया। ताकि यह मामला आत्महत्या का लगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अमरेश की हत्या स्वीकार कर लिया है। इस घटना के दो आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्हें भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें कि अमरेश यादव की हत्या 15 दिसंबर 2021 को हुई थी। इस अभियान में एएसआई प्रदीप राय, एएसआई देवचंद हांसदा व परमानंद सिंह समेत कई जवान शामिल थे।

मनिका हत्या