विवाहिता का शव कुएं से बरामद, हत्या या आत्महत्या पुलिस ने शुरू की जांच
प्रदीप यादव/हेरहंज
लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित पिडरवाखाड़ नामक स्थान के पास कुएं से पुलिस ने एक विवाहित महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान हेरहंज गांव निवासी तुलसी यादव के पुत्र रविन्द्र यादव की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मृतका के पति रविन्द्र यादव ने बताया कि 30 सितम्बर 2022 दिन शुक्रवार की रात से मेरी पत्नी नीलम देवी गायब थी। जिसका शव आज 03 अक्टूबर दिन सोमवार को गांव के लालू यादव व पप्पू यादव ने कुएं में देखा। जिसके बाद इसकी पुलिस को सूचना दी गयी।
सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुए से निकाल कर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि कुएं से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला ने आत्महत्या किया है या उसकी हत्या की गयी है, पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है।