फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रदीप यादव/हेरहंज
लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरू पंचायत के हुंबू गांव के लठिया टोला में विवाहिता ललकी देवी (20) का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला है।
मृतका के पति संजय गंझू ने बताया कि वह नहाने के लिए कह कर घर से निकली थी, काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो हमलोगों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह घर के कुछ दूरी पर एक पेड़ से झूलते नजर आयी। इस बात की जानकारी के बाद पूरे गांव के लोग वहां इकट्ठे हो गए। इसके बाद शव को पेड़ से उतारा गया और इस बात की सूचना हेरहंज थाने को दी गयी।
सूचना मिलते ही हेरहंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमास्टरम के लिए लातेहार भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मौके पर एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या जांच जे बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
