माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर भी मचाया उत्पात, मशीनों को जलाया, मुंशी से मारपीट
राजीव मिश्रा/लातेहार
लातेहार : माओवादियों का तांडव शनिवार की रात महुआडांड़ थाना क्षेत्र में चरम पर रहा। सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइडिंग पर धावा बोलकर 8 वाहनों को जलाने के बाद माओवादियों ने एक पुल निर्माण कार्य स्थल पर भी धावा बोला।
पुल निर्माण स्थल पर माओवादियों ने तीन मिक्सर मशीन, एक जेनरेटर और दो ड्रिलिंग मशीन को जलाकर खाक कर दिया। माओवादियों ने यहां कार्य करने वाले मुंशी सुबोध कुमार की भी जमकर पिटाई कर दी।
मुंशी ने बताया कि शनिवार की देर रात हथियारबंद नक्सली निर्माण स्थल पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। साथ ही काम बंद करने का फरमान भी जारी किया। हथियारबंद लोगों ने उसके साथ मारपीट भी किया है।
इसे भी पढ़ें :- BIG BREAKING: लातेहार में माओवादियों का तांडव, निर्माण कार्य में लगे 8 वाहनों को जलाया
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पुल निर्माण स्थल पर भी पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह पुल महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव के पास बूढ़ा नदी पर बनाया जा रहा है।