बरवाडीह के प्रेमी जोड़े ने मनिका मंदिर में रचाई शादी
लातेहार : मनिका प्रखंड क्षेत्र के सिन्जो पंचायत स्थित पचफेड़ी शिव मंदिर में एक प्रेमी जोड़े ने भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी ईनोद पासवान पिता शिववचन पासवान गांव सरईडीह थाना बरवाडीह और प्रेमिका बिनीता कुमारी पिता बीरबल पासवान गांव सरईडीह थाना बरवाडीह ने पचफेड़ी शिव मंदिर में भगवान के सामने दहेज़ प्रथा से ऊपर उठकर शादी कर ली।
मंदिर के पुजारी श्याम भारती ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया।
इस मौके पर लड़के के माता-पिता और भाई मौजूद थे जबकि लड़की पक्ष के माता-पिता मौजूद नहीं थे।
वही ग्राम पंचायत सिन्जो के मुखिया संजय कुमार सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, दुसाध समाज के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश पासवान सहित अन्य ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।