Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार : बहू की विदाई करा कर लौट रहे थे ग्रामीण, ट्रैक्टर की टक्कर से दो की गई जान

राजीव मिश्रा / लातेहार

लातेहार : बहू की विदाई करा कर उत्साह के साथ घर लौट रहे बारातियों के लिए रविवार का दिन अमंगल साबित हो गया। ऑटो पर सवार होकर वापस घर लौट रहे बारातियों के वाहन को सदर थाना क्षेत्र के लोटो गांव के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

इस घटना में ऑटो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के लूटी गांव से लोग बहू की विदाई करवाने सदर थाना क्षेत्र के जेर गांव गए थे। रविवार की रात बहू की विदाई करवा कर वे लोग ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान लातेहार मुरूप पथ पर स्थित लोटो गांव के पास एक ट्रैक्टर से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों में लुटी गांव निवासी महेश्वर उरांव और झानो देवी शामिल हैं। जबकि लालमणि देवी (50 साल), सोनारी देवी (60 साल), काली देवी (60 साल), गुलकी देवी (65 साल), मंत्री देवी (50 साल), पुना देवी (65 साल), साबो देवी (45 साल), महावीर भगत (45 साल) गंभीर रूप से घायल हैं।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ सुनील भगत, डॉ नीलमणी कुमार व ड्रेसर राजदेव ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों में काली देवी व गुलकी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।