Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बंद पड़े अल्ट्रासाउंड चालू कराने की मांग को लेकर सड़क जाम, ग्रामीणों का आरोप, निजी अस्पताल में सिविल सर्जन करते हैं अल्ट्रासाउंड

रामकुमार/लातेहार

लातेहार : सदर अस्पताल के गेट पर दर्जनों ग्रामीणों ने NH 39 रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

प्रदर्शनकारी लातेहार सदर अस्पताल में महीनों से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड मशीन को चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से प्रदर्शन को समाप्त कराया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बीते एक साल से लातेहार सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का कार्य बंद है। जिससे महिला मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने सिविल सर्जन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंचद्र महतो अपने निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड का कार्य करते हैं। ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया है कि वे सदर अस्पताल से हमेशा गायब रहते हैं और अपने निजी क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते हैं। जो स्वास्थ्य विभाग पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

इस दौरान सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्रचंद्र मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।