Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Thursday, April 25, 2024
झारखंडपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर भगवती मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लातेहार के नगर पहुंचने पर आयुक्त व डीआईजी ने किया स्वागत

लातेहार : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंदवा प्रखंड स्थित नगर भगवती मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उन्होंने झारखंड की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मौक पर उन्होंने मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के साथ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा मांझी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह चेरो, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआईजी, पलामू राजकुमार लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लातेहार दौरे पर हैं। जिला मुख्यालय के जिला खेल स्टेडियम में बिरसा किसान सामान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे शामिल होने वे लातेहार पहुंचे हैं। इस समारोह में जिले के सभी प्रखंडों के किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जाना है।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री को चंदवा के पुलिस पिकेट मैदान में निर्मित अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआईजी राजकुमार लाकड़ा, लातेहार के अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।