Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Friday, April 19, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ में चार अलग-अलग घटनाओं में चार घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आज हुई चार अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया गया।

सर्पदंश से महिला की तबीयत बिगड़ी, बालूमाथ सीएचसी में हुआ इलाज

बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत चमरेंगा टोला में सर्पदंश के कारण एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने उसका इलाज किया। उक्त महिला टोला निवासी रामचंद्र उरांव की पत्नी रूपनी देवी है, जो अपने धान की खेत में बिचड़े के आस पास घास को साफ करने गई थी। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने रुपनी देवी के हाथ में डस लिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अनियंत्रित बाइक सवार मवेशी से टकराया, घायल

बालूमाथ बालू मार्ग पर थाना क्षेत्र के पकरी ग्राम के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के चेताग ग्राम अंतर्गत पचफेडी टोला निवासी मोती उरांव के पुत्र रविंद्र उरांव के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय समाजसेवी अमित कुमार और अन्य लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने उसका इलाज किया। इस दुर्घटना में घायल रविंद्र उरांव के सिर, पैर, हाथ और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आई हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वज्रपात से महिला घायल, बालूमाथ सीएचसी में इलाज जारी

शुक्रवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर ग्राम अंतर्गत लोसिंहना टोला में बारिश के दौरान वज्रपात होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान टोला निवासी रामलाल गंझू की पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। जो घर में खाना बनाने के लिए पास में ही जलावन की लकड़ी लाने गई थी। इसी बीच बारिश होने लगी। वारिश से बचने के लिये वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी इसी दौरान जोरदार वज्रपात हुआ। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अज्ञात हाईवा वाहन के धक्के से बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ-टंडवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेटर ग्राम के समीप एक अज्ञात हाईवा वाहन के धक्के से सिंह वाहिनी नामक यात्री बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कंडक्टर की पहचान थाना क्षेत्र के सेरेगड़ा ग्राम निवासी बंशी साहू के पुत्र शंकर प्रसाद गुप्ता उर्फ पप्पू प्रसाद के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने उसका इलाज किया। लेकिन घायल बस कंडक्टर के स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बस कंडक्टर बाइक द्वारा टंडवा से अपना घर लौट रहा था। इसी बीच चेटर ग्राम के पास हाईवा वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।