Thursday, April 17, 2025
गारूलातेहार

युवती से सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल

लातेहार : जिले के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रिंकू सिंह, प्रदीप मुंडा, सुबेन मुंडा और बुधराम मुंडा शामिल है। सभी आरोपी बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के रामशैली गांव के निवासी हैं।

जानकारी के मुताबिक 15 मई की रात युवती एक शादी समारोह में शामिल होने रामशैली गांव गई थी। इसी बीच चारों आरोपियों ने पीड़िता को जबरन उठाकर खेत में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और मारपीट की गई।

इस संबंध में युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें :- शादी समारोह में गयी लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट, मामला दर्ज