लातेहार जिले में चलाया जा रहा अग्निशमन सेवा सप्ताह अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक
रामकुमार/लातेहार
लातेहार : जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का संचालन राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्कूल कॉलेज अस्पताल जैसे कई संस्थानों में मॉक ड्रिल कर अग्निशामकों द्वारा किया जा रहा है।
लातेहार सिटी अस्पताल में भी अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का आयोजन किया गया और आग पर काबू पाने की जानकारी दी गयी।
बताया गया कि 1944 में मुंबई पोर्ट में धमाका हुआ था। जिसमें 66 दमकलकर्मियों ने कुर्बानी दी थी। उस विस्फोट की आवाज हिमाचल प्रदेश में 1600 किमी तक सुनी गई। जिसमें 80 हजार घर भी प्रभावित हुए। इस कारण हर साल साप्ताहिक अग्नि सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें