Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

आजादी के 75 साल बाद भी अंधेरे में जी रहे दर्जनों आदिवासी परिवार, मुखिया ने समस्या को लेकर सांसद को सौंपा मांग पत्र

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के गारू प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह ने चतरा सांसद सुनील सिंह को पंचायत के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मायापुर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आजादी के सात दशक बाद भी विधुत सेवा बहाल नही होने से संबंधित लिखित मांग पत्र सांसद को सौंपा है।

मुखिया सुभाष सिंह ने कहा आजादी के 75 साल बीत जाने के बावजूद मायापुर पंचायत में बिजली का पोल, तार, मीटर तो लगा दिया गया है। लेकिन सही ढंग से कार्य नही होने के कारण पंचायत क्षेत्र के 80 प्रतिशत ग्रामीण अंधकार में जीवन यापन करने को विवश हैं। उन्होंने कहा एक तरफ जहाँ देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीँ दूसरी ओर मायापुर गांव बुनियादी सुविधाओं से महरूम है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सुभाष सिंह ने कहा गांव में बिजली नही होने के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्रों को रही है। उनका सही ढंग से पठन-पाठन नही हो पा रहा है। गांव में आज तक बिजली सेवा बहाल नही होने का जिम्मेदार सीधे तौर पर उन्होंने जिला प्रशासन को ठहराया है।

उन्होंने मनिका के वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह को घेरते हुए कहा उनके विधानसभा क्षेत्र में आजादी के 75 साल बाद भी अगर कोई गांव ढिबरी युग में जीवन यापन करने को विवश है तो इसमे लापरवाही स्थानीय विधायक की भी है। उन्होंने कहा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह को पहल करने की जरूरत है।

आपको बता दे कि चतरा सांसद सुनील सिंह मायापुर पंचायत क्षेत्र के दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने एक सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी है। क्षेत्र के दौरे पर आए सांसद को मुखिया सुभाष सिंह ने बिजली संबंधित समस्या को लेकर मांग पत्र सौंपा है। जिसपर सांसद सुनील सिंह ने जल्द ही गांव में विधुत सेवा बहाल कराने का आश्वासन दिया है।