Breaking :
||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, दो की हालत गंभीर||लातेहार: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, बरवाडीह के जंगल से आठ आईईडी बम बरामद||गुमला में लूटपाट करने आये चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद||लोहरदगा में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या||पलामू समेत झारखंड के इन चार लोकसभा सीटों के लिए 18 से शुरू होगा नामांकन, प्रत्याशी गर्मी की तपिश में बहा रहे पसीना||रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले आपत्तिजनक पोस्ट पर झारखंड पुलिस की पैनी नजर, गाइडलाइन जारी||झारखंड: प्रचार करने पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का विरोध, भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
Tuesday, April 16, 2024
लातेहारहेरहंज

गैरमजरुआ जमीन को अवैध तरीके से बंदोबस्त कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, सड़क जाम

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के नवादा गांव में गैरमजरुआ जमीन को अवैध तरीके से बन्दोबस्त कराने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस विवाद को लेकर एक पक्ष ने बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ को जाम कर दिया। जो करीब आधे घंटे तक रहा।

सड़क जाम में शामिल नवादा ग्राम के दिलीप जायसवाल, अजय जायसवाल, लड्डू जायसवाल, संजय जायसवाल, भोला जायसवाल ने नवादा ग्राम के ही सुनील साव, नरेश साव, बैजनाथ भुइँया, बृजमोहन भुइँया, सुनील रवि, प्रमोद जायसवाल पर गलत तरीके से गैरमजरुआ जमीन को बंदोबस्त कराने का आरोप लगाया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग पिछले कई वर्षों से उक्त गैरमजरूआ जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। जिसको इनलोगो ने गलत तरीके से गुमराह कर बन्दोबस्त करा लिया है। जिसको लेकर आज दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते हीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार दास व थाना प्रभारी मुकेश चौधरी जाम स्थल पहुंच कर जाम कर्ताओं को समझाया। आड़ जाम हटा लिया गया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पदाधिकारियों ने कहा कि आपलोगों की समस्या का जल्द निदान किया जाएगा। जबकि जामकर्ता महिलाओं ने कहा कि हमलोगों के साथ गाली गलौज और अभद्र शब्द का भी प्रयोग किया गया है। जिसपर श्री दास ने संतावना देते हुए समस्याओं का निदान करने की बात कही।

वहीं थाना प्रभारी श्री चौधरी ने लिखिद आवेदन देने को कहा ताकि दोषी पर कानूनी कार्यवाई की जा सके। हालांकि मौके से पुलिस प्रशासन ने दो लोगो को हिरासत में ले लिया है।