Sunday, February 9, 2025
बरवाडीहलातेहार

केचकी पंचायत से मुखिया पद पर बुद्धेश्वर सिंह निर्वाचित, रांकीकला व पोखरीकला पंचायत समिति सदस्य का परिणाम भी घोषित

लातेहार : बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत केचकी पंचायत के मुखिया पद पर बुद्धेश्वर सिंह निर्वाचित हुये।

मनिका प्रखंड अंतर्गत 02 रांकीकला(1-7) पंचायत समिति सदस्य पद पर विकास कुमार तिवारी निर्वाचित हुये। मनिका प्रखंड अंतर्गत 02 रांकीकला (8-13) पंचायत समिति सदस्य पद पर महेंद्र सिंह निर्वाचित हुये।

बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत 02 पोखरी कला पंचायत समिति सदस्य पद पर असमीना बीबी निर्वाचित हुईं।

निर्वाची पदाधिकारी शेखर कुमार ने नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।