प्रेमिका से हुई झगड़े के बाद प्रेमी ने खाया जहर, रेफर
लातेहार : चंदवा में बुधवार की देर रात एक प्रेमी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।
स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पिठौरिया निवासी विक्की मुंडा पिता विजय मुंडा उम्र करीब 26 साल एक स्थानीय लड़की से प्रेम करता था। इसी बीच बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
जिसके आवेश में आकर प्रेमी विक्की ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जानकारी विक्की के परिजनों को दे दी गई है।