भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने बालूमाथ में पीड़ित परिवारों से की मुलाक़ात, दी सांत्वना
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने गणेशपुर पंचायत के ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी। जबकि मरंगलोइया पंचायत के जिलंगा ग्राम में दो बच्चों की डाटम पाटाम जलप्रपात में डूबने से हुई मौत के बाद उन्होंने बच्चो के दुःखी परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस दौरान उन्होंने मृतक अभय महतो पिता सुरेश महतो व रामप्रकाश महतो, पिता चरकू महतो जबकि ग्राम बारा, मरंगलोइया में वज्रपात से हुई मौत शैलेश उरांव पिता जगदीश उरांव के घर जा कर सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार हर समय हर सहायता के समेशा आपके साथ है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार के द्वारा उचित मुआवजा दिलाने के लिए सरकार से मांग करते हुए आश्वासन दिलाया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार मंडल, महामंत्री रामकुमार गुप्ता, विजय यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शाह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजयुमो मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आशुतोष पाठक, अनूप वर्मा, सीता राम सिंह, मनोज गुप्ता, प्रवीण सिंह, अनूप गुप्ता, नरेश साव, मुकेश महतो, दिनेश महतो, राजेश ठाकुर, सुरेश महतो, रमेश महतो, गंगेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, शंकर महतो, लखन महतो समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।