Breaking :
||लातेहार: थर्ड रेल लाइन निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, रेलवे पुल निर्माण में लगे पोकलेन, हाइवा और कार को फूंका, देखें तस्वीरें||लातेहार: चंदवा में डीलर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पहुंचे दो अपराधी हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार||झारखंड हाई कोर्ट में कल 11 बजे के बाद नहीं होंगे न्यायिक कार्य||झारखंड में 30 सितंबर तक होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, वज्रपात से सावधान रहने की अपील||साइबर क्राइम के टॉप 10 जिलों में झारखंड के चार जिले, रांची, लातेहार समेत ये जिले साइबर क्राइम के हब||भाजपा ने हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री ने जानबूझकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में छोड़ी खामी||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा
Tuesday, September 26, 2023
लातेहार

हेमंत सरकार पर जम कर बरसे भाजपा जिलाध्यक्ष, सरकार को बताया गूंगा बहरा, 9 से करेंगे विरोध प्रदर्शन

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : झारखंड सरकार के विरोध में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। विरोध प्रदर्शन तीन दिन 9, 11 और 12 नवंबर को होगा।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश में हेमंत सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा अपने चरम पर है। जनता अब इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। कहा कि हेमंत सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन यह सरकार विकास के पैमाने पर जीरो है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लातेहार में हुई कई घटनाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बहन-बेटियां अपने घरों में असुरक्षित हैं। तीन साल में पांच हजार से ज्यादा बहन-बेटियां रेप का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने सोरेन सरकार को घेरते हुए कहा कि मौजूदा महागठबंधन सरकार लगातार जनता की भावनाओं के खिलाफ काम कर रही है। कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। आदिवासियों को मारा जा रहा है। जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

उन्होंने कहा जिले के सरयू अंतर्गत मनातू गांव में पूर्व चौकीदार की हत्या कर दी जाती है। लेकिन पुलिस घटनास्थल पर भी पहुचना जरूरी नही समझती है। लिहाज़ा ग्रामीणों के द्वारा ही शव को थाना में पहुंचाया जाता है। हत्या से जुड़ी अबतक कोई सुराग पुलिस को नही मिल पाया है। हत्या में शामिल अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस तरह से अनेक हत्यायें हो रही हैं।

कहा कि महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए वर्तमान सरकार में नहीं मिल रही है। विगत दिनों रेलवे स्टेशन के समीप से आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखकर घर जा रही बच्ची के साथ जिस तरह से युवकों ने बच्ची के साथ हैवानियत की वह काफी दुःख घटना थी। वर्तमान सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा वर्तमान सरकार गूंगी और बहरी हो चुकी है। पूरे राज्य में विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार आपके द्वार करते करते इडी के द्वार पहुंच गयी है। ऐसे में भाजपा ने प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। इसी कड़ी में 9 नवंबर को हजारों कार्यकर्ता लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग चला रही है। बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। जिसे लेकर भाजपा के लोग 9 से 12 नवंबर तक वर्तमान सरकार के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम करेंगे। उक्त कार्यक्रम को धारदार व जोरदार बनाने हेतु कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर अपने अपने क्षेत्रों में लगे हुए हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, महामंत्री बंशी यादव, पंकज सिंह समेत अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।