अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, परिजनों का हाल बेहाल
दीपक मिश्रा/लातेहार
लातेहार : महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर अहीर पुरवा मोड़ के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार महुआडांड़ के लुरगुमी निवासी गणेश नायक (28) अपनी पांच वर्षीय पुत्री को साथ लेकर बाइक के द्वारा महुआडांड़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच अहीर पुरवा मोड़ के करीब जंगल में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्री दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। जबकि टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें :- खुलासा: TSPC ने की थी दिलशेर की हत्या, हत्याकांड में शामिल दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
बताया जाता है कि घायल पुत्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल गणेश को राजगीरों की सहायता से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
इधर, सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्री का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।