सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी व बच्चा घायल, एक रिम्स रेफर
प्रदीप यादव/हेरहंज
लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम के समीप बोलेरो और बाइक के आपस की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी व उनका छोटा बच्चा घायल हो गया। बाइक सवार इचाक (हेरहंज) से लावालौंग (चतरा) जा रहे थे।
घायलों में कमलेश गंझू (30 वर्ष), बबिता देवी (28 वर्ष) व छोटा बच्चा सूरज गंझू शामिल है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। कमलेश गंझू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
घायल कमलेश सिंह को पैर में गंभीर चोट आई वहीं बच्चे को चेहरे सहित शरीर के कुछ अंग में चोट आई है। जबकि पत्नी को मामूली चोटें आई हैं।
Herhanj News